Bihar: पहले बॉयफ्रेंड फिर उसके दोस्तों ने बनाये संबंध,लड़की की लव स्टोरी में 'वीडियो' बना जी का जंजाल; पुलिस हैरान
Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम जाल में फंसाकर एक छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी रोहन गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहन पिछले छह महीने से फरार था। रोहन पर आरोप है कि उसने बोचहां इलाके की रहने वाली एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़का शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसने वीडियो बनाकर दोस्तों को दे दिया। इसके बाद उसके दोस्तों ने भी उस लड़की से संबंध बनाए और ब्लैकमेल करने लगे। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक की पहचान रोहन गुप्ता के तौर पर हुई है। वह गायघाट के रामनगर इलाके का रहने वाला है।
14 फरवरी 2024 को दर्ज हुई थी एफआईआर
रूपेश ने भी बनाया संबंध
पीड़िता के अनुसार, रूपेश ने प्यार का नाटक कर अहियापुर स्थित किराये के कमरे पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती कई बार संबंध बनाया। इस दौरान उसने भी वीडियो बनवाया। पीड़िता के अनुसार, वीडियो बनाने में रूपेश के दोस्त विशाल और अंकित भी शामिल थे। इसके बाद धमकी दी कि अगर बात नहीं मानोगी तो वीडियो को कॉलेज और गांव में प्रसारित कर देंगे। पीड़िता के अनुसार, दिसंबर में आरोपित ने गर्भपात भी कराया था।
एक आरोपी पकड़ाया, अन्य की तलाश जारी
सिटी एसपी अवधेश दीक्षित का बताया कि एक आरोपित रोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी धीरनपट्टी स्थित कॉलेज के पास से की गई है। बताया जा रहा कि छात्रा का पीछा करते हुए वह वहां पहुंचा था। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Comments
Post a Comment