घर में काम करने आता था कारीगर, आ गया मकान मालकिन के 'टच' में, पति को पता चली हकीकत, फिर 



बागपत. बागपत पुलिस ने राजमिस्त्री की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. एक महीने बाद हत्यारों की निशानदेही पर मृतक के शव को नहर से बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया. पुलिस की मानें तो राजमिस्त्री की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई. महिला के पति और भाई ने हत्या के बाद शव को नहर में ले जाकर दफना दिया. पुलिस ने घटना के खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


दरअसल, मलकपुर का रहने वाला राजमिस्त्री रोहित कुमार ककड़ीपुर गांव में दिनेश के यहां मकान चिनाई का काम कर रहा था. उसी दौरान उसके दिनेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए. जब दिनेश को पता चला तो तो उसने दोनों को समझाया. इसके बावजूद भी राजमिस्त्री नहीं माना. ऐसे में दिनेश ने रोहित कुमार को सबक सिखाने की ठानी. उसने अपने साले राजू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई.


प्लान के मुताबिक, राजमिस्त्री के घर आने से पहले दोनों फावड़ा लेकर गांव की नहर के पास पहुंचे और वहीं पर राजमिस्त्री रोहित के आने का इंतजार करने लगे. जैसी ही रोहित आया, दोनों ने उसे बंधक बना लिया और हत्या कर शव को नहर के पास दफना दिया.


इधर, जब राजमिस्त्री घर नहीं पहुंचा तो उसके घरवाले परेशान हो गए. परिजनों ने 21 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि रोहित 10 जुलाई से घर नहीं आया है. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. इसी बीच, पुलिस को राजमिस्त्री के अवैध संबंधों की जानकारी हाथ लगी. पुलिस ने शक के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. बाद में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.


सीओ बड़ौत विजय चौधरी ने बताया, ‘विवेचना के क्रम में जानकारी मिली थी कि ककड़ीपुर गांव के दिनेश और उसके साले राजू ने राजमिस्त्री रोहित कुमार की हत्या की है. दोनों ने शव छुपा दिया है. जांच में यह भी पता चला कि रोहित के संबंध दिनेश की पत्नी से थे. शव को बरामद कर लिए गए हैं. मृतक के कपड़े, मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. थाना बड़ौत की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.’





Comments

Popular posts from this blog