ट्यूशन से लौट रही टीनेजर का गैंगरेप करके कब्रिस्तान पहुंचाया, पुलिस पर फिर उठी उंगली

Assam Gangrape: असम के नागांव जिले के ढिंग में टीनेजर लड़की के साथ गैंग रैप का शर्मनाक घटनाक्रम सामने आया है. इस वारदात में तीन लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार किया. फिर उसे सड़क किनारे कब्रिस्तान के पास छोड़ दिया गया. पीड़ित लड़की ट्यूशन से अपने घर वापस जा रही थी, उसी दौरान दरिंदों ने इस वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. 

'पुलिस का डर नहीं'

असम के क्राइम (Crime) ग्राफ में इजाफा हुआ है. बीते कुछ दिनों की बात करें तो खासकर लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है. नाबालिग के किडनैप और गैंगरेप के इस मामले ने एकबार फिर से पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठा दी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के मन में पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर कोई डर नहीं है. ऐसे में सभी ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उन्हें फांसी देने की मांग की है. पिछले महीने एक ऐसा ही मामला सामने आया था. तब आरोपी के घर पर पुलिस ने बुलडोजर एक्शन लिया था.


इससे पहले असम में अवैध रूप से दाखिल हुई एक बांग्लादेशी महिला को सोमवार रात धुबरी जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया था. असम पुलिस ने बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाली एक महिला को वापस उसके देश भेज दिया. ढाका मंडल की लिपि अख्तर को कुछ समय पहले ही बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंप दिया गया.' जांच से पता चला है कि अख्तर 18 अगस्त 2024 की सुबह दक्षिण सलमारा जिले के सुकचर में भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी.

Comments

Popular posts from this blog